Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi in Bengal : ममता पर बरसे पीएम; संदेशखाली का मुद्दा...

PM Modi in Bengal : ममता पर बरसे पीएम; संदेशखाली का मुद्दा उठाया

 dipr

कोलकाता। PM Modi in Bengal :  गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के कूच बिहार में एक रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने ममता सरकार पर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि बंगाल में बीजेपी ही माताओं-बहनों पर होने वाले अत्याचार को रोक सकती है।

Randeep Surjewala : हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर फंसे सुरजेवाला

TMC सरकार संदेशखाली के गुनहगारों के साथ : PM

पीएम ने आगे कहा कि बंगाल समेत पूरे देश ने देखा है कि कैसे TMC सरकार ने संदेशखाली के गुनहगारों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। उन्होंने कहा कि संदेशखाली की महिलाओं के साथ जो हुआ, वो TMC के अत्याचार की पराकाष्ठा है।

रैली में गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने दशकों पुरानी चुनौतियों को हटा दिया है। देश का दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाना है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हुआ है। संसद में महिलाओं को आरक्षण मिला है। अयोध्या में पांच सौ साल बाद राम मंदिर बना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश भर के साथ ही पश्चिम बंगाल के तमाम लोगों को मुफ्त भोजन मिल रहा है, पक्का मकान मिला, नल से जल कनेक्शन मिला, प्रदेश के कितानों के खाते में साढ़े आठ हजार करोड़ सीधे भेजे, क्योंकि ये मोदी की गारंटी थी।

बांग्लादेश के साथ कानूनी तरीके से हो व्यापार-मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों ने 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है. महिला किसानों और कारोबारियों को ड्रोन दिया है ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में विकास की अनंत संभावनाएं हैं. इस दिशा में काम करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा किबांग्लादेश के साथ कानूनी तरीके से व्यापार हो तो- इसका प्रयास किया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान मतुआ समुदाय की उपेक्षा का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सीएए के तहत हर जरूरतमंद को नागरिकता देना हमारी सरकार की गारंटी है।

Election 2024 : कुमाऊं के द्वार हल्‍द्वानी में आठ अप्रैल को योगी की बड़ी सभा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments