Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRandeep Surjewala : हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर फंसे सुरजेवाला

Randeep Surjewala : हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर फंसे सुरजेवाला

 dipr

नई दिल्ली। Randeep Surjewala : कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब इस मामले में सुरजेवाला फंसते नजर आ रहे हैं। हेमा मालिनी पर उनकी टिप्पणी को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान में लिया है।

Election 2024 : कुमाऊं के द्वार हल्‍द्वानी में आठ अप्रैल को योगी की बड़ी सभा

NCW ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले में पत्र लिखकर सुरजेवाला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी जारी किया नोटिस

इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) पर कार्रवाई की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है।

रणदीप सुरजेवाला ने दी सफाई

वहीं, भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ अपने कथित आपत्तिजनक बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आलोचना का सामना करने के बाद, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनका कभी भी अभिनेता-राजनेता का अपमान या चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था।

Gourav Vallabh : गौरव वल्लभ ने थामा भाजपा का दामन; पार्टी पर लगाए थे कई आरोप

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments