Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयElection 2024 : कुमाऊं के द्वार हल्‍द्वानी में आठ अप्रैल को योगी...

Election 2024 : कुमाऊं के द्वार हल्‍द्वानी में आठ अप्रैल को योगी की बड़ी सभा

 dipr

हल्द्वानी : Election 2024 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आठ अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बड़ी सभा होगी। भाजपा ने पहले ही इस मैदान को बुक कर लिया था। जिस वजह से कांग्रेस को राहुल गांधी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा।

Gourav Vallabh : गौरव वल्लभ ने थामा भाजपा का दामन; पार्टी पर लगाए थे कई आरोप

संभावना है कि राहुल के बाद बतौर स्टार प्रचारक सचिन पायलट भी नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली कर सकते हैं। युवाओं में पायलट एक चर्चित चेहरा है।

19 अप्रैल को उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान (Election 2024) होना है। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से भाजपा ने अजय भट्ट को फिर से मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी पर विश्वास जताया है। भट्ट के समर्थन में पीएम रुद्रपुर में बड़ी रैली कर चुकी है।

दूसरी तरफ कांग्रेस की तैयारी थी कि आठ को हल्द्वानी में राहुल गांधी की रैली हो। लेकिन एमबी इंटर कॉलेज का मैदान भाजपा ने पहले ही योगी के कार्यक्रम के लिए बुक कर लिया है। ऐसे में योगी के बाद अब राहुल गांधी यहां प्रचार के लिए आएंगे। तारीख भले फाइनल न हुई हो लेकिन कांग्रेसियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

Vijendra Singh : बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments