Thursday, October 22, 2026
HomeNationalVijendra Singh : बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन

Vijendra Singh : बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन

 dipr

चंडीगढ़। Vijendra Singh : कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले एक बाद एक झटके लग रहे है। कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हो चुके है। वहीं बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। कुछ समय पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं।

Uttarakhand Election 2024 : पांच ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां मतदान का प्रतिशत 50 से भी कम

अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा

बता दें कि विजेंद्र साल 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें अपने पहले ही चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही वह पार्टी से लगातार जुड़े रहे। साल दिसंबर 2023 में उनके राजनीति से सन्यास लेने की बात भी सामने आई थी

जाट समुदाय से आते हैं बॉक्सर सिंह

साल 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में विजेंद्र सिंह ने दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था लेकिन इस चुनाव में वह असफल रहे। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मथुरा से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चर्चा में था, जहां से अभिनेता और मौजूदा सांसद हेमा मालिनी फिर से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि बॉक्सर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। विजेंद्र सिंह का हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान सीटों पर खासा राजनीतिक प्रभाव है।

विजेंदर सिंह का विवादों से रहा नाता

विजेंदर उस समय विवादों में रहे, जब 2013 में पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी।

Wayanad : राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के बाद भरा नामांकन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments