Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयTelangana : तेलंगाना में INDI गठबंधन पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

Telangana : तेलंगाना में INDI गठबंधन पर बरसे प्रधानमंत्री मोदी

 dipr

जगतियाल (तेलंगाना)। Telangana  सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDI पर निशाना साधा। PM ने कहा मेरे लिए हर बेटी शक्ति का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा।

Petrol Price Reduce : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा; 15 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

‘मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप हैं’

पीएम ने कहा मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है। INDI गठबंधन ने अपने घोषणापत्र में कहा कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर मां, बेटी और बहन ‘शक्ति’ का रूप हैं। मैं उनकी पूजा करता हूं। मैं विपक्ष की चुनौती को स्वीकार करता हूं। उनके लिए मैं जान की बाजी लगा दूंगा।’

पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के कोने-कोने में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। जैसे-जैसे 13 मई निकट आ रही है, वोटिंग का दिन करीब आ रहा है, तेलंगाना में भाजपा की लहर कांग्रेस और BRS का सूपड़ा साफ कर देगी। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है, 4 जून को 400 पार।

‘कांग्रेस के लिए ATM स्टेट बना तेलंगाना’

पीएम मोदी ने BRS और कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा- ‘एक ओर वो कांग्रेस पार्टी है, जिसने तेलंगाना के सपनों को कुचला है। दूसरी ओर वो BRS है, जिसने यहां के लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल किया। सत्ता पाई और बाद में जनता से ही विश्वासघात कर दिया। तेलंगाना निर्माण के पहले 10 वर्षों तक BRS ने तेलंगाना को जमकर लूटा और अब कांग्रेस ने तेलंगाना को अपना ATM स्टेट बना लिया है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र का उत्सव प्रारंभ हो चुका है और 13 मई को तेलंगाना के लोग नया इतिहास रचने वाले हैं। 13 मई को तेलंगाना में होने वाला मतदान ‘विकसित भारत’ के लिए होगा और जब भारत विकसित होगा तो तेलंगाना भी विकसित होगा।

Lok Sabha Election Dates : लोकसभा चुनाव का एलान; 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments