Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPetrol Price Reduce : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा; 15 रुपये...

Petrol Price Reduce : लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा तोहफा; 15 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

 dipr

कावारत्ती। Petrol Price Reduce : लोकसभा चुनाव से पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15 रुपये की कटौती की गई है। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत में एंड्रोट और कल्पेनी द्वीपों के लिए 15.3 रुपये प्रति लीटर और लक्षद्वीप द्वीपों में कावारत्ती और मिनिकॉय के लिए 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।

Lok Sabha Election Dates : लोकसभा चुनाव का एलान; 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

IOCL इन चार द्वीपों में करती है पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति

लक्षद्वीप में, IOCL चार द्वीपों कवरत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रहा है। IOCL के कवरत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं, और इन डिपो में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति केरल के कोच्चि में IOCL डिपो से की जाती है।

ग्राहकों को मिलेगा लाभ (Petrol Price Reduce)

इस फैसले से पेट्रोल और डीजल की आरएसपी लगभग 6.90 रुपये/लीटर (10% वैट सहित 7.60 रुपये/लीटर) कम हो जाएगी, जिससे ग्राहक को लाभ मिलेगा। सभी द्वीपों की कीमत को बराबर करने के लिए, 7.60 रुपये प्रति लीटर का उपलब्ध मार्जिन उनकी बिक्री की मात्रा के आधार पर चार द्वीपों में वितरित किया गया है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए

केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती है। इससे पहले राजस्थान में भजन लाल सरकार ने भी प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल में दो परसेंट वैट कम कर दिया है। राजस्थान में पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता किया गया है।

CAA : सीएए के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी ने खटखटाया SC का दरवाजा

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments