Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयLok Sabha Election Dates : लोकसभा चुनाव का एलान; 7 चरणों में...

Lok Sabha Election Dates : लोकसभा चुनाव का एलान; 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

 dipr

नई दिल्ली। Lok Sabha Election Dates : आज दोपहर निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तारीखों का एलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

CAA : सीएए के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी ने खटखटाया SC का दरवाजा

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे…

चरण तारीख (Lok Sabha Election Dates)

पहला 19 अप्रैल
दूसरा 26 अप्रैल
तीसरा 7 मई
चौथा 13 मई
पांचवां 20 मई
छठा 25 मई
सातवां 1 जून
नतीजे 4 जून

किस चरण में कितने राज्यों में चुनाव

पहले चरण में 21 राज्यों के कुल 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे फेज में 13 राज्यों की 89 सीटों, तीसरे में 12 राज्यों की 94 सीटों, 10 राज्यों की 96 सीटों, 8 राज्यों की 49 सीट, 7 राज्यों की 57 सीट, 8 राज्यों की 57 सीट पर वोटिंग होगी।

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव

आम चुनाव के साथ 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होंगे। आंध्र प्रदेश में 13 मई को चुनाव होंगे। सिक्किम और अरुणाचल में 19 अप्रैल को वोटिंग। ओडिशा में मतदान 13 मई से 4 चरणों में होंगे।

26 विधानसभाओं में होंगे उपचुनाव

हरियाणा, हिमाचल, झारखंड और यूपी समेत 26 विधानसभाओं में उपचुनाव होंगे।

चुनाव आयुक्त की बड़ी बातें…

लोकसभा का कार्यकाल 16 जून तक है।

अब पार्टियों को अपने उम्मीदवार का क्रिमिनल रिकॉर्ड बताना होगा। इसी के साथ यह भी बताना होगा कि उस उम्मीदवार को क्यों टिकट दिया गया और क्षेत्र से किसी और व्यक्ति को टिकट क्यों नहीं दिया गया।

इस बार 85 साल से ऊपर के वोटर घर से वोट दे सकते हैं।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि महिला वोटर्स की संख्या में इजाफा हुआ है।

कई क्षेत्रों में तो महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, इस बार 85 लाख 85 लाख फर्स्ट टाइम महिला वोटर्स होंगे।

हर जिले में एक कंट्रोल रूम होगा।

Excise Policy Case : CM केजरीवाल को 15 हजार निजी मुचलके पर मिली जमानत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments