Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडसीबीआई व एसआईटी जांच पर तकरार

सीबीआई व एसआईटी जांच पर तकरार

 dipr

युवा बेरोजगार सीबीआई जांच पर अड़े
सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने जांच शुरू की
संवाददाता
देहरादून। बीते रविवार को संपन्न हुई यूकेएसएसएससी की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर युवाओं का आक्रोश शांत होता नहीं दिख रहा है। राजधानी दून सहित प्रदेश भर में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी है तथा वह इसकी सीबीआई जांच की मांग पर अडिग है। वहीं सरकार द्वारा गठित एसआईटी ने आज से अपना काम शुरू कर दिया है लेकिन छात्र इस जाच से संतुष्ट नहीं है उनका कहना है कि जब तक सरकार इसकी सीबीआई जांच नहीं कराती तथा परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा नहीं कराती वह अपना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे।
छात्रों का साफ कहना है कि उन्हें सरकार की पुलिस और सेवानिवृत जज जो सरकार से वेतन पर निर्भर है वह निष्पक्ष जांच करेंगे इसका भरोसा नहीं है। जबकि सरकार द्वारा उन्हें इस बात का भरोसा दिलाया जा रहा है कि अगर एसआईटी की जांच से युवा संतुष्ट नहीं होंगे तो फिर वह इसकी सीबीआई से जांच भी करायेगें और परीक्षा को रद्द भी कर देंगे इसका विकल्प अभी भी खुला रखा गया है। इसलिए इस परीक्षा के परिणाम पर अभी एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने तक स्थगित करने के आदेश दिए गए हैं।
उधर युवा बेरोजगारों का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है उनका कहना है कि सरकार किसी भी तरह आंदोलन को समाप्त कराना चाहती है जो लोग यह मानने को ही तैयार नहीं है कि पेपर लीक हुआ है, उनकी जांच पर कैसे भरोसा किया जा सकता है। सरकार इस मामले के असल दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उधर आज इस पूरे मामले के लिए गठित एसआईटी की टीम ने अपनी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में मुख्य आरोपी जिसने हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर का स्क्रीनशॉट बाहर भेजे थे के हरिद्वार सुल्तानपुर स्थित घर पर जाकर एसआईटी ने साक्ष्य तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। आरोपी खालिद के घर से एसआईटी टीम को क्या कुछ मिला है इसका पता नहीं चल सका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments