Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डछात्र संघ चुनाव में पकड़ा फर्जी वोटर

छात्र संघ चुनाव में पकड़ा फर्जी वोटर

 dipr

नैनीताल। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ चुनाव में मतदान शुरू होते ही बड़ा मामला सामने आया है। मतदान शुरू होते ही फर्जी वोटर पकड़ा गया है। एनएसयूआई अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमल बोरा की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच की तो एक छात्र का फर्जी आई—कार्ड पकड़ा गया।
कालेज प्रशासन ने जांच के दौरान आई—कार्ड नकली पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अब हर मतदाता का आई—कार्ड स्कैन कर सत्यापन शुरू कर दिया है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है। वहीं एनएसयूआई के प्रत्याशी का कहना है कि यदि चुनाव में धांधली हुई तो वह आमरण आसन पर बैठेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments