Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डMANSA DEVI ACCIDENT : सीएम धामी ने मनसा देवी में हुई घटना...

MANSA DEVI ACCIDENT : सीएम धामी ने मनसा देवी में हुई घटना पर दुख जताया, मुआवजे का किया ऐलान

 dipr

देहरादून: MANSA DEVI ACCIDENT  हरिद्वार मनसा देवी भगदड़ हादसे में पल पल नये अपडेट सामने आ रहे हैं. सीएम धामी ने हरिद्वार मनसा देवी में हुई घटना पर दुख जताया है. साथ ही सीएम धामी ने इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिये हैं. मजिस्ट्रेट जांच के आदेश के बाद हरिद्वार एसडीएम जितेंद्र कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी गई है. इस घटना में 13 घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. बाकी का उपचार हरिद्वार में ही चल रहा है.

Uttarakhand Panchayat Election : पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, 21 लाख वोटर करेंगे वोटिंग

इससे पहले सीएम धामी ने लिखा हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है. स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं. इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं. स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. माता रानी से सभी श्रद्धालुओं के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं.

सीएम धामी ने हादसे में मुआवजे का एलान किया

इसके साथ ही सीएम धामी ने हादसे में मुआवजे का भी एलान किया है. घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. सीएम धामी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा

वहींं, इस हादसे पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दुख जताया. त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक्स पर लिखा हरिद्वार मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ की घटना अत्यंत पीड़ादायक है. इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हताहत हुए श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सिटी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार के सिटी हॉस्पिटल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना. उन्होंने डॉक्टरों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की. साथ ही बतया कि कुशल चिकित्सकों की देखरेख में घायलों का समुचित उपचार जारी है.

बता दें रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ थी. वीकेंड होने के कारण दूसरे राज्यों से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि मंदिर के मुख्य सीढ़ी पैदल मार्ग पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई. सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरे. जिसके कारण यहां बड़ा हादसा हो गया. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, 30 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

एम्स ऋषिकेश भेजे गये 13 घायल

13 घायलों को एम्स हास्पिटल ऋषिकेश भेज दिया गया है. शेष 23 घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय हरिद्वार में चल रहा है.घटना स्थल पर जिलाधिकारी हरिद्वार, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, स्वास्थ्य विभाग की टीमें बचाव का कार्य में लगी हुई हैं. पीएम मोदी, सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया है.

Avasaneshwar temple : अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से दो की मौत, 38 श्रद्धालु घायल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments