Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAvasaneshwar temple : अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से...

Avasaneshwar temple : अवसानेश्वर मंदिर में बिजली का तार टूटकर गिरने से दो की मौत, 38 श्रद्धालु घायल

 dipr

Avasaneshwar temple :  सावन सोमवार को अवसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे टीन शेड में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से भगदड़ मच गई। हादसे में करीब 38 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो गई। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गांव मुबारकपुरा निवासी प्रशांत (22) और एक अन्य श्रद्धालु की मौत त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इलाज के दौरान हो गई।

Kargil Vijay Diwas : मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को दी श्रद्धांजलि

त्रिवेदीगंज सीएचसी पर कुल 10 घायलों को लाया गया, जिनमें पांच को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। वहीं, हैदरगढ़ सीएचसी पर 26 घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर परिसर और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं। यह घटना कैसे हुई इसकी जांच अभी चल रही है। घटना के बाद मंदिर में आए लोग नियमित तरीके से दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

प्रशासन के अनुसार यह घटना सुबह के तीन बजे करीब की है। आम दिनों में तीन बजे इतनी भीड़ नहीं होती। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी। कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। उस समय वहां पर तार टूटने और उसकी वजह से करंट उतर आने की बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई। हालांकि इस घटना के बाद मंदिर के हालात सामान्य हैं और लोग कतारों में खड़े होकर दर्शन-पूजा कर रहे हैं।

सामने आई मृतकों और गंभीर रूप से घायलों की सूची

मृतक

1-प्रशांत (22)पुत्र रामकृपाल मृतक मुबारक पुर लोनीकटरा
2-एक मृतक (25) वर्षीय अज्ञात

घायल
1-रंजीत (26)पुत्र साहब दीनमोहदीपुर सतरिख
2-पलक(13)पुत्री रंजीत रामछतौरा कोठी
3-संध्या(24)पुत्री महेश भुलभुलिया कोठी
4-सुंदरम सिंह (14) पुत्र सरतेजमोहदीपुर कोठी
5-लक्ष्मी(18)पुत्री पवन बिबियापुर घाट कोठी
6-अमन(18)पुत्र बाबादीन गढी घोसियामऊ सुबेहा
7-बैजनाथ(22)पुत्र जगजीवन सुबेदार पुरवा हैदरगढ़

Tamil Nadu : मालदीव से आते ही तमिलनाडु दौरे पर पीएम मोदी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments