Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPlane Crash Report : विमान से पक्षी टकराने के संकेत नहीं, दोनों...

Plane Crash Report : विमान से पक्षी टकराने के संकेत नहीं, दोनों पायलट स्वस्थ थे; इंजन बीच हवा में बंद हुए

 dipr

Plane Crash Report : अहमदाबाद में एअर इंडिया का विमान बी787-8 ड्रीमलाइनर दोनों इंजनों में ईंधन की आपूर्ति रूकने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एएआईबी की 15 पेज की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के डाटा रिकॉर्डर की जांच में मिला कि उड़ान के चंद सेकंड बाद दोनों इंजनों ने काम करना बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें ईंधन सप्लाई बंद हो गई थी। रैम एयर टर्बाइन (आरएटी) से विमान में बिजली आपूर्ति बाधित होने के संकेत मिले, जिसका सीसीटीवी से पता चला था।

OPERATION KALANEMI : ऑपरेशन कालनेमि’ में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक समेत 25 छद्म वेशधारी

एयर इंडिया ने बताया कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा 12 जुलाई 2025 को जारी की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिल गई है। एयर इंडिया नियामकों समेत हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। कंपनी एएआईबी और अन्य अधिकारियों के साथ जांच में प्रगति के साथ पूर्ण सहयोग करना जारी रखेगी।

टेकऑफ के समय विमान को पूरा थ्रस्ट मिला

रिपोर्ट के अनुसार, पायलटों ने इंजन चालू करने के प्रयास किए। एक इंजन कुछ देर के लिए चला, पर दूसरा चालू नहीं किया जा सका। हादसे से पहले विमान 32 सेकंड हवा में रहा। विमान के थ्रस्ट लीवर भी निष्क्रिय अवस्था में थे, जिससे उनकी खराबी का संकेत मिलता है। टेकऑफ के समय विमान को पूरा थ्रस्ट मिला था। ईंधन में कोई मिलावट नहीं मिली। विमान का फ्लैप सेटिंग 5 डिग्री और गियर (नीचे) थे जो उड़ान के लिए सही स्थिति होती है। हालांकि, ईंधन स्विच में खराबी के संबंध में एफएफए की सलाह थी, पर एअर इंडिया ने इसकी जांच नहीं की थी। विमान का वजन तय सीमा के भीतर ही था और कोई खतरनाक सामान भी नहीं था।

विमान से पक्षी के टकराने के संकेत नहीं

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला है जिससे विमान के किसी पक्षी के टकराने का संकेत मिलता हो। मौसम भी साफ था, हवाएं भी हल्की थीं। दोनों पायलट स्वस्थ थे और उनके पास उड़ान का पर्याप्त अनुभव भी था। तोड़फोड़ के भी किसी तरह के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

आखिर कैसे बंद हुआ फ्यूल कंट्रोल स्विच

कॉकपिट की वायस रिकॉर्डिंग में एक पायलट कहते सुना गया कि तुमने स्विच बंद क्यों किया? दूसरा पायलट कहता है कि मैंने बंद नहीं किया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर फ्यूल कंट्रोल स्विच कैसे बंद हुए।

तो बंद हो जाते हैं दोनों इंजन

कॉकपिट के फ्यूल कंट्रोल स्विच से इंजन को फ्यूल दिया या बंद किया जाता है। दोनों स्विच एकसाथ कटऑफ हो जाएं तो इंजन बंद हो जाते हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव मचा रहे कांवड़ियों पर लगाम कसने के लिए उत्तराखंड पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments