Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandकांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव मचा रहे कांवड़ियों पर लगाम कसने के...

कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव मचा रहे कांवड़ियों पर लगाम कसने के लिए उत्तराखंड पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है।

 dipr

कोतवाली रुड़की*

*स्कॉर्पियो तोड़फोड़ व उपद्रव मामले में हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*

*वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए 05 आरोपी दबोचे*

*स्कॉर्पियो मालिक की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज*

*रास्ते को लेकर हुआ था विवाद*

कल देर शाम कोतवाली रुड़की पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलड़ा के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी चालक का जल लेकर जा रहे कावड़ियों से कांवड़ मार्ग पर चलने को लेकर विवाद हो गया जिस पर कांवड़ियों ने लाठी डण्डों से स्कॉर्पियो को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक से मारपीट करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रकरण का एक वीडियो भी पुलिस को प्राप्त हुआ।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य किया गया तथा विवाद और मारपीट कर रहे 05 कांवड़ियों को पुलिस हिरासत में लिया। चालक आशू गिरी निवासी ब्रह्मपुर को भीड़ से बचाकर उपचार व मेडिकल हेतु रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया। स्कॉर्पियो स्वामी द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रुड़की में आरोपी कांवड़ियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी की जा रही है।

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु.अ.सं. 245/25, धारा 117(2), 324(4), 126(2) BNS

*पकड़े गए आरोपी-*
1.मनीष पुत्र हरिद्वारी निवासी संभल थाना विजयनगर गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष
2. अनुराग पुत्र चंद्रमोहन निवासी विजयनगर गाजियाबाद उम्र 20 वर्ष
3. अमन पुत्र दिनेश निवासी गाजियाबाद उम्र 18 वर्ष
4. अभिषेक पुत्र मनोज शर्मा निवासी विजयनगर गाजियाबाद उम्र 24 वर्ष
5. कपिल पुत्र राजू निवासी विजयनगर गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments