Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi Building Collapse : दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से 8...

Delhi Building Collapse : दिल्ली में चार मंजिला इमारत ढहने से 8 लोग मलबे में दबे

 dipr

Delhi Building Collapse :  दिल्ली के सीलमपुर इलाके में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां अचानक चार मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। मलबे में आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं।

Rozgar Mela 2025 : PM मोदी बांटेंगे 51000+ नियुक्ति पत्र; रेल-गृह और डाक विभाग में अवसर

आज सुबह करीब 7.04 मिनट पर वेलकम के पास एक चार मंजिला इमारत के ढहने की सूचना प्राप्त हुई। ए-ब्लॉक, गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने पाया कि इमारत की तीन मंजिलें ढह गई थीं। अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक आठ घायलों को निकाला जा चुका है। सात को जेपीसी अस्पताल और एक को जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।।

अनीस अहमद अंसारी, जिनका घर इमारत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ, ने बताया, “सब लोग सो रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे मेरे घर के एक तरफ की इमारत गिर गई और उसका मलबा मेरे घर पर आ गिरा। अचानक बिजली गुल हो गई। 4-5 लोग अभी भी ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे हुए हैं। सभी लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

बिल्डिंग के मलबे से निकाले गए लोग

1. परवेज (32) पुत्र अब्दुल
2. नावेद, (19) पुत्र अब्दुल
3. सिजा (21) पत्नी परवेज़
4. दीपा (56) पत्नी गोविंद
5. गोविंद (60) पुत्र राम चरण
6. रवि कश्यप (27) पुत्र राम चरण
7. ज्योति (27) पत्नी रवि कश्यप
8. अहमद (14 महीने) पुत्र परवेज

कल आजाद मार्केट इलाके में गिरी थी बिल्डिंग, एक की मौत

आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के लिए टनल निर्माण क्षेत्र में जर्जर इमारत ढह गई। हादसे में मनोज शर्मा (45) की मौत हो गई। इस मामले में बाड़ा हिंदूराव थाना पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं दिल्ली मेट्रो की ओर से मनोज के परिजनों को पांच लाख की आर्थिक सहायता की बात कही गई है। मेट्रो प्रबंधन ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।

Plane Crash Report : विमान से पक्षी टकराने के संकेत नहीं, दोनों पायलट स्वस्थ थे; इंजन बीच हवा में बंद हुए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments