Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandUttarkashi Road Accident : उत्तरकाशी में सड़क से नीचे गिरा पिकअप वाहन,...

Uttarkashi Road Accident : उत्तरकाशी में सड़क से नीचे गिरा पिकअप वाहन, 2 लोगों की मौत; एक गंभीर रूप से घायल

 dipr

उत्तरकाशी : Uttarkashi Road Accident  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ. मोरी- त्यूणी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत नाजुक है.

Shaurya Mahotsav : शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य

एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, 6 जून शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा. हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

क्षेत्र के स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए घटना की पुष्टि की है. साथ ही बताया है कि वे घटना के बाद स्वयं मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है. जबकि जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की हादसे में मौत हो चुकी है.

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

हरिद्वार के लक्सर की रायसी चौकी क्षेत्र के गांव दरगापुर के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान सोनू उम्र 36 वर्ष पुत्र तुन्ना, निवासी मैवड कला, थाना कलियर के रूप में हुई है. मृतक बीते तीन दिनों से अपनी बहन के घर आया हुआ था और वहीं रह रहा था. रायसी चौकी प्रभारी कमल कांत रतूड़ी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. लेकिन परिजनों से पूछताछ में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था. फिर भी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

Bengaluru Stampede News : पुलिस ने भगदड़ मामले में आरसीबी मार्केटिंग हेड को किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments