Thursday, October 22, 2026
HomeखेलBengaluru Stampede News : पुलिस ने भगदड़ मामले में आरसीबी मार्केटिंग हेड...

Bengaluru Stampede News : पुलिस ने भगदड़ मामले में आरसीबी मार्केटिंग हेड को किया गिरफ्तार

 dipr

नई दिल्ली। Bengaluru Stampede News : चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। FIR में गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं, कर्नाटक सीएम ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इसी आदेश के तहत पहली गिरफ्तारी हुई है।

Corona Case In Uttarakhand : देहरादून और हरिद्वार में एक्टिव कोरोना, 22 पहुंची संक्रमितों की संख्या

पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है। खबर की तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से कब्बन पुलिस थाने में गहन पूछता की जा रही है।

आरसीबी द्वारा पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने के जश्न में शामिल होने के लिए बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े थे। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए। मामले को जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है।

कब्बन पार्क में दर्ज हुई FIR

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक की शिकायत के बाद कब्बन पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एफआईआर में आरसीबी को आरोपित नंबर 1, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपित नंबर 2 और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ प्रशासनिक समिति को आरोपित नंबर 3 बनाया गया है।

एफआईआर में दावा किया गया है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। आरसीबी, डीएनए इवेंट मैनेजमेंट फर्म और राज्य क्रिकेट संघ ने आवश्यक अनुमति के बिना जीत का जश्न मनाया। आरसीबी ने कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद कानूनी कार्रवाई में सहयोग करेगा।

Tharali Bailey Bridge : सीएम धामी का एक्शन, थराली बैली ब्रिज निर्माण में लापरवाही बरतने पर चार इंजीनियर निलंबित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments