Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUK Board Result 2025 : उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर में...

UK Board Result 2025 : उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कुछ ही देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा जारी

 dipr

नई दिल्ली। UK Board Result 2025 : उत्तराखंड बोर्ड से इस बार हाई स्कूल में 109966 छात्रों ने वहीं इंटर में 106454 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया था। इन सभी स्टूडेंट्स एवं और अभिभावकों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है जो आज यानी 19 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे खत्म होने वाला है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से 10th एवं 12th रिजल्ट  प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव की उपस्थिति में जारी किया जायेगा।

Building collapses : मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से चार लोगों की मौत, कई दबे

नतीजे जारी होने के साथ ही दोनों ही कक्षाओं के टॉपर्स लिस्ट भी की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट एवं टॉपर्स लिस्ट जारी होते ही इस पेज पर उपलब्ध करवा दिया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद पास पर्सेंटेज आदि की डिटेल भी यहां प्राप्त कर सकेंगे।

वार्षिक परीक्षा के साथ ही बोर्ड की ओर से 2024 के ऐसे छात्र जिन्होंने अपने रिजल्ट में सुधार के लिए परीक्षा दी थी या द्वितीय परीक्षा में भाग लिया था उनके भी रिजल्ट जारी किया जायेगा।

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक यहां होगा एक्टिव

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होते ही डायरेक्ट लिंक UBSE की ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। इसके बाद छात्र या उनके माता पिता वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे और साथ ही मार्कशीट की प्रति भी डाउनलोड कर पाएंगे। रिजल्ट जारी होते ही केवल 4 स्टेप्स में चेक किया जा सकेगा।

उत्तराखंड बोर्ड मैट्रिक इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां आपको जिस भी कक्षा (हाई स्कूल या इंटरमीडिएट) का रिजल्ट चेक करना है उस लिंक पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना है।

अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप चेक करने के साथ ही डाउनलोड भी कर सकेंगे।

पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना होगा अनिवार्य

UBSE UK Board 10 12 Result 2025 परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट को प्रत्येक सब्जेट में कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने होंगे। वहीं जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। परीक्षा में प्राप्त अपने नंबरों से असंतुष्ट होने वाले अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा से भी जांच करा सकेंगे।

Urvashi Rautela : ऊर्वशी रौतेले के बयान से बवाल मचा,बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments