Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयBuilding collapses : मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से चार लोगों की...

Building collapses : मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से चार लोगों की मौत, कई दबे

 dipr

Building collapses :  पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक छह मंजिला इमारत गिर गई है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर दिल्ली पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। बचाव का काम जारी है।

Urvashi Rautela : ऊर्वशी रौतेले के बयान से बवाल मचा,बदरीनाथ धाम के पूर्व धर्माधिकारी ने की निंदा

कथित तौर पर 22 लोग फंसे

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे शक्ति विहार की गली नंबर 1 में एक इमारत के ढहने की सूचना पुलिस स्टेशन दयालपुर को मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तहसीन पुत्र यासीन की चार मंजिला इमारत ढह गई थी, जिसमें कथित तौर पर 22 लोग फंसे हुए थे।

अब तक 14 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया (Building collapses)

एनडीआरएफ, डीएफएस और एम्बुलेंस सेवाओं को तुरंत बुलाया गया और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 14 लोगों को बचाकर जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों ने उनमें से चार को मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी भी 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

कई लोगों के दबे होने का अंदेशा

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है। हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना भी मिली। रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और दिल्ली अग्निशमन सेवा की टीमें मिलकर काम कर रही है।

14 लोगों को बचाया गया

एक स्थानीय व्यक्ति की घर लगे सीसीटीवी कैमरे में गिरती इमारत की घटना दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि 14 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया

एक प्रत्यक्षदर्शी महिला ने ने बताया कि यहां दो पुरुष और दो बहुएं रहती हैं। सबसे बड़ी बहू के तीन बच्चे हैं, दूसरी बहू के भी तीन बच्चे हैं…अभी हमें कुछ नहीं पता। वे कहीं दिखाई नहीं दे रहे।

Srinagar : CM धामी ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments