Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयED Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे...

ED Raid : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी का छापा

 dipr

ED Raid :  छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय का छापा पड़ा है। ईडी की टीम ने आज सोमवार की तड़के भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास और चैतन्य बघेल के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा टीम अन्य कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही है।

Lalit Modi : वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापत ने ललित मोदी के पासपोर्ट को रद करने का दियाआदेश

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर छापा (ED Raid)

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के ठिकानों पर छापा मारा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर ईडी छापेमारी की जानकारी लगाने पर उनके बड़ी संख्या में समर्थकों ने निवास पहुंचकर ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ईडी के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

14 ठिकानों पर ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे के घर पर चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी कर रही है। ईडी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छत्तीसगढ़ में 14 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है।

 

Himachal Pradesh Board Exam : 10वीं की परीक्षा में बांट दिए 12वीं के पेपर, रद्द हुआ अंग्रेजी का एग्जाम

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments