Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHimachal Pradesh Board Exam : 10वीं की परीक्षा में बांट दिए 12वीं...

Himachal Pradesh Board Exam : 10वीं की परीक्षा में बांट दिए 12वीं के पेपर, रद्द हुआ अंग्रेजी का एग्जाम

 dipr

Himachal Pradesh Board Exam :  हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Himachal Pradesh School Education Board) ने आठ मार्च को होने वाली जमा दो (12वीं) की अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षा स्थगित कर दी है। शुक्रवार को चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में अधीक्षक ने दसवीं के अंग्रेजी विषय की जगह जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र 30 विद्यार्थियों में बांट दिए।

PM Modi Navsari Visit : प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के नवसारी में लखपति दीदियों से करेंगे बातचीत

गलती का पता चलने पर उन्होंने इन्हें एकत्र कर लिया और दसवीं के प्रश्नपत्र बांटे। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के पास ईमेल से सायं साढ़े चार बजे शिकायत प्राप्त हुई। केंद्र में परीक्षा के लिए अधीक्षक सुमन लता, उपाधीक्षक चंद्र मोहन व सुभाष की तैनाती की गई है।

रद्द हुई बारहवीं की परीक्षा

बोर्ड के अधिकारियों ने पहली बार लॉन्च की गई एग्जाम मित्रा मोबाइल एप के तहत परीक्षा शुरू होते ही वीडियो अपलोड करवाए जाने की सुविधा के तहत डाटाबेस में उपलब्ध वीडियो जांच तो शिकायत सही पाई गई। प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग होने पर आठ मार्च को होने वाली जमा दो की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बोर्ड ने मामले की जांच के लिए उपसचिव की अध्यक्षता में टीम बनाकर चुवाड़ी भेज दी है। चुवाड़ी केंद्र के परीक्षा अधीक्षक पर कार्रवाई हो सकती है। दोषी शिक्षकों पर बोर्ड परीक्षाओं में सेवाएं लेने पर पाबंदी लग सकती है। जमा दो की अंग्रेजी विषय की परीक्षा की तिथि जल्द घोषित होगी।

स्टाफ व प्रिंसिपल की मौजूदगी में खोला पेपर (Himachal Pradesh Board Exam)

चुवाड़ी में शुक्रवार को दसवीं की परीक्षा के दौरान बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार परीक्षा के लिए कार्यरत स्टाफ व प्राचार्य की उपस्थिति में प्रश्नपत्र खोला गया। इसका वीडियो बनाकर एप पर अपलोड करने के बाद बच्चों को पेपर बांट दिया।
किसी को भी पता नहीं चला कि 10वीं के बच्चों को 12वीं का प्रश्न पत्र दे दिया है। प्रश्न उठ रहे हैं कि वीडियो बनाने से लेकर बांटने तक किसी ने भी प्रश्नपत्र को ध्यान से क्यों नहीं देखा था। शिक्षा बोर्ड के पास शिकायत भी किसी व्यक्ति के माध्यम से पहुंची है।

दसवीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी, परेशान हुए विद्यार्थी

दसवीं कक्षा की शुक्रवार को हुई अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ए सीरीज में बी सीरीज का कुछ भाग प्रिंट होने से परीक्षार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर व ऊना जिले के अलावा कई परीक्षा केंद्र ऐसे रहे जिन्हें इस प्रकार की परेशानी झेलनी पड़ी। प्रश्नपत्र में गड़बड़ी पर पेपर सेटिंग व माडरेशन कमेटी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। इस मामले में जांच के बाद समिति से जवाबतलब हो सकता है।

Uttarakhand chief secretary : कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव? सुगबुगाहट तेज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments