Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi Navsari Visit : प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के नवसारी में...

PM Modi Navsari Visit : प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात के नवसारी में लखपति दीदियों से करेंगे बातचीत

 dipr

PM Modi Navsari Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नवसारी में लखपति दीदियों से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सुबह करीब 11.30 बजे कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। महिलाओं से बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री आज कई योजनाओं का शुभारंभ की करेंगे।

Uttarakhand chief secretary : कौन होगा उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव? सुगबुगाहट तेज

महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जारी सूचनाओं के मुताबिक लखपति दीदी कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करंगे। पीएम मोदी राज्य भर में 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे। पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचेंगे।

सुरक्षा की कमान महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में (PM Modi Navsari Visit)

सूत्रों के मुताबिक नवसारी के वानसी-बोरसी में होने वाले कार्यक्रम में सभी व्यवस्थाएं महिला पुलिस कर्मी व कर्मचारी ही देखेंगी। यह कार्यक्रम पुलिसिंग के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा, क्योंकि कानून और व्यवस्था के सभी पहलुओं के साथ-साथ कार्यक्रम की व्यवस्था महिला पुलिस अधिकारी के हाथों में होगी। कुल 2,165 कांस्टेबल, 187 इंस्पेक्टर, 61 सब-इंस्पेक्टर, 19 डीएसपी, पांच डीएसपी, एक पुलिस महानिरीक्षक और एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इस समग्र कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगीं।

2,587 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

पीएम मोदी गुजरात दौरे में 2,587 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। पीएम सिलवासा में 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद सायली स्टेडियम से 62 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

International womens day : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments