Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडPM Modi Uttarakhand Visit : हर्षिल में उतरा प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर, मां...

PM Modi Uttarakhand Visit : हर्षिल में उतरा प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर, मां गंगा के दर्शन करेंगे पीएम

 dipr

PM Modi Uttarakhand Visit :  गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर अपनी इस उत्सुकता को साझा किया है।

kedarnath ropeway project : केदारनाथ और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को केंद्र से मंजूरी, यात्रा होगी आसान

भारत का तिब्बत से था सीधा व्यापारिक संबंध

वर्ष 1962 में भारत चीन युद्ध से पहले यहां के ग्रामीणों का तिब्बत से सीधा व्यापारिक संबंध था। इसके अलावा चमोली जनपद की नीति माणा, उत्तरकाशी जिले के कोपांग, जादूंग और पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांवों से तिब्बत और मानसरोवर यात्रा की जाती थी। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद पिछले छह दशकों से अधिक समय से व्यापार और कैलाश मानसरोवर यात्रा बंद है। हालांकि वर्ष 1976 में कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू की गई, लेकिन फिर कोविडकाल और बाद में चीन से संबंधों में तल्खी के बाद यह यात्रा बंद है। पिछले दिनों केंद्रीय विदेश मंत्री की चीन के विदेश मंत्री से कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू करने को लेकर हुई वार्ता से उम्मीद के पंख लगे हैं। इधर जिला प्रशासन चमोली की सीमा दर्शन की शुरूआती कवायद से स्थानीय लोगों में खुशी है।

प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर हर्षिल पहुंचा

प्रधानमंत्री मोदी का हेलिकॉप्टर हर्षिल पहुंचा। एमआई 17 हेलिकॉप्टर से पीएम पहुंचे। यहां से पीएम सीधे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना होंगे। मुखबा स्थित गंगा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मिनट तक मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

बिना पास के कोई भी ग्रामीण नहीं जाएगा (PM Modi Uttarakhand Visit)

पीएम की जनसभा स्थल पर बिना पास के कोई भी ग्रामीण नहीं जा पाएगा। चीन सीमा पर पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर हैं। पीएम के कार्यक्रम के दौरान हर्षिल और मुखबा क्षेत्र जीरो जोन रहेगा। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण पीएम के दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, सीमांत गांव के ग्रामीण गुरुवार सुबह 7 बजे से ही जनसभा स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्षिल के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर्षिल (PM Modi Uttarakhand Visit) के लिए रवाना हो गए हैं। पूजा-अर्चना के बाद वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके लिए यहां पहले से ही लोगों को भीड़ पहुंच गई है।

हर्षिल में जुटी लोगों की भीड़

हर्षिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा से पहले बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।

वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। जहां से वह कुछ देरी में हर्षिल के लिए रवाना होंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आदि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद है।

गंगा के शीतकालीन मंदिर में 20 मिनट करेंगे पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीतकालीन प्रवास स्थल के गंगा मंदिर में 20 मिनट तक पूजा करेंगे। सुबह 9:30 बजे से 9:50 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूजा अर्चना करेंगे। पूजा कराने वाले और गर्भगृह में मौजूद रहने वाले तीर्थ पुरोहितों को भी तय किया गया है।

शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन के लिए बहुत उत्सुक हूं : मोदी

गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस यात्रा को लेकर बहुत उत्सुक हैं। उन्होंने एक्स पर अपनी इस उत्सुकता को साझा किया है।

उन्होंने एक्स पर लिखा कि मुखबा में पतित पावनी मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के दर्शन को लेकर मैं बहुत-बहुत उत्सुक हूं। यह पावन स्थल अपने आध्यात्मिक महात्मय और अद्भुत सौंदर्य के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं, यह विरासत भी और विकास भी के हमारे संकल्प का एक अनुपम उदाहरण है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि मुझे प्रसन्नता है कि देवभूमि उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार ने इस साल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने का एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है।

इससे जहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है, वहीं होम स्टे सहित कई स्थानीय व्यवसायों को भी फलने-फूलने के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। पीएम की इस पोस्ट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि प्रधानमंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से मुखबा में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में देवभूमि के धार्मिक स्थल का पुनर्विकास हो रहा है। शीतकालीन यात्रा के माध्यम से हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश की आर्थिकी सशक्त करने के लिए सतत क्रियाशील है।

हर्षिल में उतरा प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर, मां गंगा के शीतकालीन प्रवास जाएंगे

चारधाम शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सीमांत जिले उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा और हर्षिल की यात्रा पर आ रहे हैं। पीएम भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयपोर्ट पर आएंगे।

यहां से वह एमआई-17 से उत्तरकाशी के लिए उड़ान भरेंगे। सबसे पहले वह शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में दर्शन करेंगे और इसके बाद वह हर्षिल में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ वहां मौजूद रहेंगे।

Weather News : आज से ठंड से मिलेगी राहत, उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments