Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडWeather News : आज से ठंड से मिलेगी राहत, उत्तराखंड में आठ...

Weather News : आज से ठंड से मिलेगी राहत, उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा

 dipr

Weather News :  प्रदेशभर में आज (बुधवार) से मौसम शुष्क रहने से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड में आठ मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने से चटक धूप खिलेगी। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक ठंड से राहत मिलेगी।

Supreme Court decision : सुप्रीम कोर्ट ने हत्यारे पिता की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदला 

मंगलवार सुबह मैदान से लेकर पहाड़ तक हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर के समय बादल छाने व शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दोपहर बाद मौसम खुला तो शीतलहर का सिलसिला थमा और ठंड से राहत मिली। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

बता दें, चमोली जिले में मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इससे जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पूर्वाह्न 11 बजे मौसम सामान्य हुआ और धूप खिली लेकिन देर शाम को फिर मौसम खराब हो गया।

बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान माइनस आठ और न्यूनतम तापमान माइनस तीन, ज्योतिर्मठ में अधिकतम तापमान चार और न्यूनतम तापमान माइनस एक, औली में अधिकतम तीन और न्यूनतम माइनस दो रहा। तापमान में आई गिरावट से लोग दिनभर अपने घरों में दुबके रहे।

Chandigarh : किसानों का प्रदर्शन आज,कई नेता हिरासत में-कुछ नजरबंद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments