Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAttack On S Jaishankar : लंदन में एस जयशंकर पर हमले की...

Attack On S Jaishankar : लंदन में एस जयशंकर पर हमले की कोशिश, भड़का विदेश मंत्रालय

 dipr

नई दिल्ली। Attack On S Jaishankar : लंदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमले की कोशिश की गई। एक खालिस्तान समर्थक ने उनकी कार के सामने आकर तिरंगे झंडे का अपमान किया। विदेश मंत्री जयशंकर बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को लंदन के थिंक टैंक चैथम हाउस में ‘भारत का उदय और विश्व में भूमिका’ विषय पर बातचीत करने पहुंचे थे।

Champions Trophy : भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौ मार्च को खेला जाएगा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला

जयशंकर पर हमले की कोशिश

विदेश मंत्री के चैथम हाउस पहुंचने से पहले ही खालिस्तान समर्थक वहां मौजूद होकर भारत विरोधी नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में खालिस्तान के झंडे थे। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद जब विदेश मंत्री अपनी कार में बैठ चुके थे तो तभी उनकी कार के आगे एक शख्स आ पहुंचे। उसने नारे लगाते हुए तिरंगे झंडे को फाड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता (Attack On S Jaishankar)

इस घटना पर विदेश मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, लंदन में चरमपंथियों के गुट ने जो अपराध किया है, उसकी वीडियो हमने देखा। हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि ऐसे मामलों में मेजबान सरकार अपने राजनयिक दायित्वों को पूरा करेगी।”
क्या है विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा खास?

विदेश मंत्री की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देना है, जिसमें व्यापार, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोगों के बीच आपसी संबंध और रक्षा सहयोग शामिल हैं। ब्रिटेन यात्रा के बाद, जयशंकर 6-7 मार्च को आयरलैंड की यात्रा करेंगे, जहां उनका आयरिश विदेश मंत्री साइमन हैरिस से मिलने, अन्य अधिकारियों से बातचीत करने और भारतीय प्रवासियों से मिलने का कार्यक्रम है।

PM Modi Uttarakhand Visit : हर्षिल में उतरा प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर, मां गंगा के दर्शन करेंगे पीएम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments