Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडNavratri 2024 : महानवमी के अवसर पर CM धामी ने विधि-विधान से...

Navratri 2024 : महानवमी के अवसर पर CM धामी ने विधि-विधान से किया कन्या-पूजन

 dipr

देहरादून : Navratri 2024  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया।

Gangotri Dham : दो नवंबर को अभिजीत मुहूर्त में बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से  कन्या-पूजन और गौ पूजन (Navratri 2024) किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति, परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि की कामना की है।
उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा- 2021 में चयनित अभ्यर्थियों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित
 
देहरादून : आज उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा-2021 परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर भेंट करते हुए परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता से संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के सख्त नकल विरोधी कानून से, परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और पूरी पारदर्शिता से संपन्न करवाने के प्रयासों के चलते ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है। महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान करने के चलते सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी है। पीसीएस परीक्षा के कैलेंडर समय से जारी हो रहे हैं तथा परीक्षाएं भी समय से और पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे प्रदेश हित में पूरी कुशलता और निष्ठा से कार्य करने की अपेक्षा की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments