Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana new government : हरियाणा में नई सरकार बनने का दिन तय;...

Haryana new government : हरियाणा में नई सरकार बनने का दिन तय; पंचकूला में 15 अक्तूबर को होगा शपथ ग्रहण

 dipr

Haryana new government :  हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अक्तूबर को पंचकूला में होगा। प्रदेश के मुख्य सचिव ने समारोह की तैयारी के लिए 10 सदस्य कमेटी गठित कर दी है।

शपथ समारोह में पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नायब सैनी का सीएम बनना तय है। वहीं उनके साथ 10 से 11 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

Dehradun-Almora Helicopter Service : ’देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का CM धामी ने किया शुभारंभ

तीन निर्दलीय भी भाजपा के साथ

भाजपा बहुमत में है हालांकि तीन निर्दलीय विधायकों सावित्री जिंदल, देवेंद्र कादियान और राजेश जून ने भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी के पक्ष में अब 51 सदस्य हो गए हैं। सरकार को समर्थन की घोषणा करने वाले तीन निर्दलीय विधायकों में से एक को मंत्री बनाया जा सकता है।

नए चेहरों को मिल सकता है मौका (Haryana new government)

पिछली सैनी सरकार के दस में से आठ मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष चुनाव हार गए हैं। ऐसे में नई सरकार में नए चेहरों को माैका दिया जा सकता है। दिवंगत बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

सैनी का मुख्यमंत्री बनना तय

हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ही होंगे। पार्टी के अंदर इसको लेकर कोई शंका नहीं है। पीएम मोदी व शाह अपनी रैलियों में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री का चेहरा बता चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई सस्पेंस नहीं है। हालांकि डिप्टी सीएम के फार्मूले को लेकर पार्टी के अंदर चर्चा शुरू हो गई है।

Jammu & Kashmir : नेशनल कॉन्फ्रेंस की बैठक में उमर अब्दुल्ला के नाम पर लगी मुहर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments