Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडOverseas Uttarakhand Cell website : सीएम धामी ने की  प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ...

Overseas Uttarakhand Cell website : सीएम धामी ने की  प्रवासी उत्तराखंड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच

 dipr

Overseas Uttarakhand Cell website :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट लांच की। प्रवासी उत्तराखण्ड प्रकोष्ठ की वेबसाइट (Overseas Uttarakhand Cell website) www.pravasiuttarakhandi.uk.gov.in आइटीडीए के माध्यम से तैयार की गई है। वेबसाइट के माध्यम से प्रवासियों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों, कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी प्रदान की जाएगी

ULMMC Meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूएलएमएमसी की द्वितीय संचालक निकाय की बैठक सम्पन्न

देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सात नवंबर को प्रस्तावित प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर देहरादून में देश के विभिन्न प्रदेशों में रह रहे प्रवासियों को आमंत्रित कर भव्य सम्मेलन आयोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभूमि से सबका जुड़ाव होता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के प्रवासियों का राज्य के विकास के लिए सहयोग लिया जाए और उनको अपनी मातृभूमि से जुड़ाव के लिए उन्हें हर संभव सहयोग किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारे उत्तराखंड के प्रवासियों ने देश-दुनिया में अपने कार्यों के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। कहा कि देश-दुनिया में रहने वाले सभी उत्तराखंडवासियों से हमारा नियमित सम्पर्क होना चाहिए। हमारा प्रयास है कि हम हर सुख-दुःख में भागीदार बनें।

विदेशों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का डाटाबेस अपडेट रखा जाए -CM

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडियों को भी आमंत्रित कर राज्य में जल्द एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाए। विदेशों में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखण्डियों का डाटाबेस अपडेट रखा जाए। उन्होंने कहा कि विदेश भ्रमणों के दौरान हमारे प्रवासी भाई-बहनों द्वारा जिस तरह भव्य रूप से स्वागत किया जाता है, इससे उनका अपनी पैतृक भूमि से लगाव और अपनी संस्कृति से जुड़ाव स्पष्ट परिलक्षित होता है।

World Tourism Day : मुख्यमंत्री धामी ने कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का किया शुभारंभ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments