Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandULMMC Meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूएलएमएमसी की द्वितीय संचालक...

ULMMC Meeting : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यूएलएमएमसी की द्वितीय संचालक निकाय की बैठक सम्पन्न

 dipr

देहरादून: ULMMC Meeting  मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र (ULMMC Meeting ) की द्वितीय संचालक निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एसडीएमएफ (राज्य आपदा शमन निधि) के तहत राज्य कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित सभी प्रोजेक्ट, ग्रुप इंश्योरेन्स पॉलिसी, विभिन्न पदों पर भर्ती जैसे एजेन्डा बिन्दुओं पर अनुमोदन दिया।

World Tourism Day : मुख्यमंत्री धामी ने कार गार्बेज इको फ्रेंडली बैग वितरण अभियान का किया शुभारंभ

मुख्य सचिव ने एसडीएमएफ (राज्य आपदा शमन निधि) के तहत राज्य कार्यकारी समिति द्वारा अनुमोदित उत्तरकाशी, मसूरी, गोपेश्वर, अल्मोड़ा तथा नैनीताल में लिडार सर्वे, नैनीताल शहर के टॉपोग्राफी सर्वे, भू अन्वेषण, भू-तकनीकी अन्वेषण, बहुगुणा नगर कर्णप्रयाग में भू-अन्वेषण, भू-तकनीकी अन्वेषण, भू-भौतिकीय अन्वेषण हेतु कन्सलटेन्सी फर्म की नियुक्ति, मनसा देवी पहाड़ी हरिद्वार में बाई पास रोड के स्लोप स्टेबलाइजेशन के अन्वेषण व न्यूनीकरण कार्यों के लिए डीपीआर जैसे विभिन्न प्रोजेक्ट पर अनुमोदन दिया।

मुख्य सचिव ने यूएलएमएमसी कार्मिकों हेतु सावधि दुर्घटना बीमा योजना पर भी अनुमोदन दिया

मुख्य सचिव ने सभी यूएलएमएमसी कार्मिकों हेतु सावधि दुर्घटना बीमा योजना पर भी अनुमोदन दिया। बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री विनोद कुमार सुमन सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Monkeypox Case in Kerala : देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा,केरल में मिला दूसरा मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments