Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSalim Khan threat : सलीम खान को मिली धमकी; बुर्का पहनी महिला...

Salim Khan threat : सलीम खान को मिली धमकी; बुर्का पहनी महिला ने कहा ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’

 dipr

मुंबई। Salim Khan threat :  बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह धमकी मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान जब बेंच पर बैठे आराम कर रहे थे उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था।

Haryana BJP Manifesto : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी। महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। पुलिस फिलहाल स्कूटी वाले की तलाश में जुटे हैं। यह घटना सुबह 8:45 बजे घटी है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और धारा 353(2), 292 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पुलिस फिलहाल संदिग्धों की पहचान करने की उम्मीद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है। जांच जारी है और हम जिम्मेदार लोगों को खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

सलमान के घर हुई थी फायरिंग (Salim Khan threat)

इस साल की शुरुआत में मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर पर दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी के बाद लॉरेंस बिश्नोई, उसके भाई अनमोल और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वालों को हथियार देने के आरोपी अनुज थापन ने मुंबई पुलिस की कस्टडी में आत्महत्या कर लिया था। आरोपी ने मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर से फांसी लगाई थी।

Delhi CM Oath Ceremony : 21 सितंबर को होगा आतिशी का शपथ ग्रहण समारोह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments