Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandDengue cases : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले;...

Dengue cases : उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले; ऋषिकेश में एक की मौत

 dipr

Dengue cases :  प्रदेश में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। अब तक पांच जिलों में कुल 75 मामले सामने आए हैं। इसमें पौड़ी जिले में सबसे अधिक 59 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर पर डेंगू मामलों की निगरानी की जा रही है।

Salim Khan threat : सलीम खान को मिली धमकी; बुर्का पहनी महिला ने कहा ‘लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या’

आगामी नवंबर व दिसंबर तक डेंगू संक्रमण के फैलने की आशंका रहती है। हालांकि गत वर्ष की तुलना में इस बार अप्रैल से लेकर 17 सितंबर तक डेंगू के कुल 75 मामले सामने आए हैं। ऋषिकेश में एक डेंगू मरीज की मौत हुई है। मरीज को पहले से कई तरह की बीमारी होने से विभाग मौत के कारणों की वास्तविकता के लिए डेथ ऑडिट करा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि सभी जिलों के सीएमओ को डेंगू रोकथाम के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी नियमित रूप से मानीटरिंग करने को कहा गया है। आगामी दो माह तक डेंगू संक्रमण की संभावना को देखते हुए एहतियात बरतने की आवश्यकता है।

प्रदेश में अब तक डेंगू मरीजों की संख्या (Dengue cases)

जिला डेंगू मरीज

पौड़ी 59

देहरादून 09

हरिद्वार 03

नैनीताल 03

ऊधमसिंह नगर 01

Haryana BJP Manifesto : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments