Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandप्रदेश की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी...अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

प्रदेश की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी…अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

 dipr

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षिकाओं के लिए 180 दिन का अवकाश स्वीकृत किया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित भाजपा नेता की बढ़ीं मुश्किलें

प्रदेश के अतिथि शिक्षक संघ की ओर से पिछले काफी समय से अतिथि शिक्षिकाओं को मातृत्व अवकाश दिए जाने की मांग की जा रही थी। कैबिनेट में इसके प्रस्ताव के बाद अब शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत नियत वेतन पर कार्ययोजित अतिथि शिक्षिकाओं को इसका लाभ मिलेगा। शासन के आदेश के बाद शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भी इस संबंध में निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

देहरादून के नए डीएम सविन बंंसल ने ग्रहण किया पदभार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments