Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandलगातार दूसरे महीने सस्ता आएगा बिजली का बिल,पढ़ें पूरी डिटेल

लगातार दूसरे महीने सस्ता आएगा बिजली का बिल,पढ़ें पूरी डिटेल

 dipr

यूपीसीएल ने सितंबर माह की फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (एफपीपीसीए) दरें घोषित कर दी हैं। इसके तहत बिजली बिल में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट तक की कमी हो गई है। अक्तूबर के बिल में प्रति यूनिट यह छूट मिलेगी।

प्रदेश की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी…अब मिलेगा मातृत्व अवकाश

यूपीसीएल हर महीने आपूर्ति के लिए बाजार से बिजली खरीदता है। बाजार से महंगी या सस्ती बिजली का असर बिल में नजर आता है। अगर निर्धारित से अधिक दरों पर बिजली खरीदी तो उसी अनुपात में बिल में प्रति यूनिट बिजली महंगी हो जाती है।

सस्ती खरीद होने पर प्रति यूनिट उतनी ही कमी कर दी जाती है। यूपीसीएल प्रबंधन ने अगस्त माह में एफपीपीसीए दरों की घोषणा कर दी है। निगम प्रबंधन का कहना है कि अक्तूबर माह के बिजली बिल में इसी हिसाब से छूट दी जाएगी। यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल डीएस खाती की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई।

उपभोक्ता श्रेणी प्रति यूनिट छूट

घरेलू 07 से 18 पैसे तक
अघरेलू 26 पैसे तक
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी 25 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल 08 पैसे
कृषि गतिविधियां 11 पैसे
एलटी इंडस्ट्री 25 पैसे
मिक्स लोड 23 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन 23 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन 22 पैसे

पिछले माह 60 पैसे तक हुई थी कम

पिछले महीने भी यूपीसीएल ने सस्ते दामों पर बाजार से बिजली खरीदी थी। उपभोक्ताओं को सितंबर माह के बिजली बिल में 15 पैसे से लेकर 60 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती बिजली मिली थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब लगातार दो माह तक यूपीसीएल ने बाजार से सस्ती बिजली खरीदकर उपभोक्ताओं को उसका लाभ दिया है।

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपित भाजपा नेता की बढ़ीं मुश्किलें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments