Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Weather : देहरादून और बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार

Uttarakhand Weather : देहरादून और बागेश्वर में आज भारी बारिश के आसार

 dipr

देहरादून। Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादलों के बीच धूप खिल रही है। हालांकि, कहीं-कहीं तीव्र बौछारें और भारी बारिश के दौर भी जारी हैं। दून में सुबह से धूप खिलने के बाद शाम को तीव्र बौछारें पड़ीं।

उत्तराखंड में गरजेगा बुलडोजर, 101 भवनों को जारी किया गया नोटिस

मौसम विज्ञान केंद्र के बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है। देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं।

देहरादून में करीब आधा घंटा झमाझम बारिश

दून में सोमवार को सुबह से चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई, हालांकि दोपहर बाद आंशिक बादल मंडराने लगे। शाम करीब चार बजे शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र वर्षा का दौर शुरू हुआ।

करीब आधा घंटा झमाझम बारिश हुई। इसके बाद बादल फिर छंट गए। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादलों के साथ ही धूप खिले रहने का अनुमान है। हालांकि, कहीं-कहीं भारी बारिश के एक से दो दौर हो सकते हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 34.9, 23.8
ऊधमसिंह नगर, 34.0, 26.6
मुक्तेश्वर, 24.0, 15.6
नई टिहरी, 26.8, 17.1

Gangolihat : सीएम पुष्कर धामी गंगोलीहाट पहुंचे; हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments