Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandGangolihat : सीएम पुष्कर धामी गंगोलीहाट पहुंचे; हाट कालिका मंदिर में की...

Gangolihat : सीएम पुष्कर धामी गंगोलीहाट पहुंचे; हाट कालिका मंदिर में की पूजा अर्चना

 dipr

Gangolihat :  सोमवार को  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गंगोलीहाट पहुंचे। दशाईथल हेलीपैड में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्थानीय लोगों का उत्साह देख कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी लोगों का आभार यक्त किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की सभी लोगों के उत्तम जीवन की कामना की।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

इस अवसर पर स्थानीय महिलाओं ने परंपरागत परिधानों में कलश लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री गंगोलीहाट (Gangolihat) के ब्यालपाटा मैदान में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री विकासखंड सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी है। डीएम रीना जोशी, एसपी रेखा यादव, एसडीएम यशवीर सिंह, तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

Dehradun ISBT Case : आईएसबीटी परिसर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 15 साल की पीड़िता गर्भवती

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments