Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET Result 2024 : नीट यूजी का रिजल्ट दोबारा घोषित; ऐसे कर...

NEET Result 2024 : नीट यूजी का रिजल्ट दोबारा घोषित; ऐसे कर सकते हैं चेक

 dipr

NEET Result 2024 :  नीट मामले पर सु्प्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान मिले निर्देशों के बाद आज, 20 जुलाई को नीट के उम्मीदवारों का रिजल्ट (NEET UG Result) एनटीए ने दोबारा घोषित किया है। उम्मीदवार आधिकारक वेबसाइट पर जाकर exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर अपना संशोधित स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand State Wildlife Board : मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 20 वीं बैठक की अध्यक्षता की

40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को नीट का रिजल्ट शहर और केंद्र वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था।

छात्रों की पहचान छुपाकर रखने का दिया था निर्देश

18 जुलाई को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने एनटीए को छात्रों की पहचान की गोपनीयता बनाए रखते हुए परिणाम जारी करने का निर्देश दिया था।

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा परीक्षा रद्द करने, पुनः परीक्षा कराने तथा कदाचार के आरोपों की न्यायालय की निगरानी में जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं की समीक्षा के बाद 22 जुलाई को अपना अंतिम फैसला सुनाए जाने की उम्मीद है।

जल्द शुरू होगी काउंसलिंग

नीट मामले (NEET Result 2024) पर 18 जुलाई की सुनवाई से पहले केंद्र ने कहा था कि नीट यूजी काउंसलिंग की प्रक्रिया (NEET UG 2024 Counselling Date) जुलाई के तीसरे सप्ताह में शुरू हो सकती है, जोकि 4 राउंड में आयोजित होगी।

दूसरी ओर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में सभी मेडिकल कॉलेजों से एक नोटिस जारी कर पोर्टल पर सीटों की पूरी जानकारी अपलोड करने के लिए कहा था। इसके लिए कॉलेजों को आज, 20 जुलाई तक का समय दिया गया है। कॉलेजों से सीटों का ब्यौरा मांगना भी इसी ओर इशारा करता है कि नीट यूजी काउंसलिंग जल्द शुरू हो सकती है।

Windows Crashed : Microsoft के सर्वर ठप, री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments