Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयWindows Crashed : Microsoft के सर्वर ठप, री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम

Windows Crashed : Microsoft के सर्वर ठप, री-स्टार्ट हो रहे विंडोज सिस्टम

 dipr

Windows Crashed :  माइक्रोसॉफ्ट के विंडोज (Windows) ऑपरेटिंग सिस्टम में एक बड़े बग के आने की खबर है। इस बग के कारण दुनियाभर के Windows यूजर्स के सिस्टम की स्क्रीन ब्लू हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं।

Kanwar Yatra : कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों को लिखना होगा मालिक का नाम, आदेश जारी

रिपोर्ट के मुताबिक Windows सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) का एरर दिख रहा है जिसकी वजह से सिस्टम को अचानक से बंद करना पड़ रहा है या फिर री-स्टार्ट करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस बग की वजह से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देश प्रभावित हुए हैं और इसके कारण कई बड़े बैंकों के काम भी ठप पड़ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह बग माइक्रोसॉफ्ट के हालिया CrowdStrike अपडेट के बाद आया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने इस बग पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

अभी तक यह भी साफ नहीं है कि यह बग हार्डवेयर की वजह से है या सॉफ्टवेयर की वजह से, क्योंकि कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि उन्होंने हाल ही में नया सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया है और अपडेट को भी इंस्टॉल किया है उसके बाद भी उनके सिस्टम में यह दिक्कत आ रही है।

Uttarakhand Heli Services : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में हेली सेवाओं के विस्तार के दिये निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments