Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयKanchanjunga Express Accident : बंगाल ट्रेन हादसे में 15 की मौत, 60...

Kanchanjunga Express Accident : बंगाल ट्रेन हादसे में 15 की मौत, 60 लोग घायल

 dipr

कोलकाता। Kanchanjunga Express Accident : पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन (Kanchanjunga Express Accident) को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 60 लोग घायल हुए हैं।”

Kainchi Dham Foundation day : कैंची धाम के 60वां स्थापना दिवस पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मृतकों में मालगाड़ी के चालक, सहायक चालक और कंचनजंगा ट्रेन के गार्ड की भी जान गई है और करीब 60 लोग घायल हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव का कार्य पूरा हो चुका है। आपदा टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसा न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 30 किमी आगे रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। पीएम मोदी ने जल्द से जल्द घायलों के ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। पीएम ने कहा कि प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी व्यक्त किया शोक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर पर दुखद जताया। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं।

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष ने क्या कहा?

रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष एवं सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, “मालगाड़ी के चालक और सहायक चालक और कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड की हादसे में जान गई है। राहत एवं बचाव कार्य पूरा हो चुका है। सभी घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रेल मंत्री घटनास्थल को रवाना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। वह घटनास्थल का जायजा लेंगे। दिल्ली में भारतीय रेलवे के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हैं।

Naxal Operation : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी स्ट्राइक, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments