Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNaxal Operation : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी स्ट्राइक, मुठभेड़ में 8...

Naxal Operation : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी स्ट्राइक, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

 dipr

नारायणपुर। Naxal Operation  : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान चलाया है। मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में एक जवान शहीद और दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।

Rudraprayag Accident : अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 9 की मौत

मुठभेड़ अभी भी जारी

रायपुर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज सुबह अबूझमाड़ के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब चार जिलों नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव के सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ अभी भी जारी है।

नक्सलियों को पहुंचा बड़ा नुकसान (Naxal Operation)

नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचा है।

एसपी प्रभात कुमार के अनुसार, 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दो दिन से कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

Jammu Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments