Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandRudraprayag Accident : अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर,...

Rudraprayag Accident : अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर, 9 की मौत

 dipr

Rudraprayag Accident :  उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। जबकि कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

Jammu Terror Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग

टेंपो ट्रैवलर में थे 26 यात्री सवार

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले जाया जा रहा है। गुप्तकाशी से हेलिकॉप्टर रुद्रप्रयाग पहुंचा। चार घायलों को हेलिकॉप्टर से एम्स ले जाया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।

सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई।

सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख (Rudraprayag Accident)

हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Kainchi Mela : कैंची धाम मेले में आ रहे हैं तो इन बात का रखें ख्याल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments