Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPhase Six Voting : आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर मतदान जारी;...

Phase Six Voting : आठ प्रदेशों में 58 सीटों पर मतदान जारी; धोनी ने डाला वोट

 dipr

Phase Six Voting :  आज लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

Hemkund Sahib Yatra 2024 : जो बोले सो निहाल के जयकारे के साथ खुले हेमकुंड के कपाट

हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा: शैलजा

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा ने अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, “लोग कांग्रेस और गठबंधन की तरफ देख रहे हैं। लोग विकल्प देख रहे हैं। लोगों ने इनकी (भाजपा) हकीकत जान ली है। हरियाणा में बेरोजगारी एक बहुत बड़ा मुद्दा है।”

5 चरण में मोदी 310 पार कर गए: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘5 चरण का चुनाव हो चुका है, आज छठे चरण का मतदान जारी है। 5 चरण में मोदी 310 पार कर गए हैं। छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।’

दोपहर 1 बजे तक 39.13 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के छठे चरण (Phase Six Voting) में अब तक 39.13 फीसदी मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा 54.80 फीसदी मतदान बंगाल में हुआ है, जबकि दिल्ली में सबसे कम 34.37 फीसदी वोटिंग हुई है।

राज्य 9 बजे तक मतदान % 11 बजे तक मतदान % 1 बजे तक मतदान %
बिहार 9.66 23.67 36.48
हरियाणा 8.31 22.09 36.48
जम्मू-कश्मीर 8.89 23.11 35.22
झारखंड 11.74 27.80 42.54
दिल्ली 8.94 21.69 34.37
ओडिशा 7.43 21.30 35.69
उत्तर प्रदेश 12.33 27.06 37.23
पश्चिम बंगाल 16.54 36.88 54.80

महेंद्र सिंह धोनी डालेंगे वोट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना वोट डालने के लिए रांची के एक मतदान केंद्र पर पहुंचे।

इनकी दोस्ती फिर से खंड-खंड हो जाएगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन कहता है मिलकर लड़ेंगे, चुनाव जीतेंगे तो मिलकर लूटेंगे और चुनाव हारेंगे तो 4 जून को फिर से टूटेंगे। 4 जून को इनकी दोस्ती फिर से खंड-खंड हो जाएगी।’

बिहार एक लालटेन लेकर घूम रहे: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “LED के बल्ब का जमाना चल रहा है और बिहार एक लालटेन लेकर घूम रहे हैं। ये ऐसा लालटेन है जो सिर्फ एक ही घर में रौशनी कर रहा है। बिहार में इस लालटेन ने अंधेरा ही अंधेरा फैलाया है।”

Uttarakhand Chardham Yatra : चारधाम यात्रा की निरंतर मॉनिटरिंग के लिए गठन की जाएगी कमेटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments