Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi In Bihar : पीएम मोदी ने कर दिया अपने...

PM Modi In Bihar : पीएम मोदी ने कर दिया अपने वारिस का एलान

 dipr

नई दिल्ली। PM Modi In Bihar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के महाराजगंज में एक रैली को संबोधित किया । इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं है। इस देश के लोग ही मेरे उत्तराधिकारी हैं।

Covid-19 : कोरोना के नए वैरिएंट FLiRT ने बढ़ाई चिंता; रहें सावधान

बीते कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ये मुद्दा उठाते हुए कहा था कि अगर भाजपा की सरकार बनी तो पीएम नरेंद्र मोदी बीच में ही नेतृत्व को छोड़ देंगे और अमित शाह को कमान सौंप सकते हैं। इस मुद्दे को बढ़ता देख ऐसा माना जा रहा है कि आज प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी का नाम लिए इन सवालों का ही जवाब दे दिया है।

बिहार में INDIA गठबंधन पर भड़के पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि ये भूमि, मेधा की भूमि है, राष्ट्रभक्ति की अविरल गंगा यहां बहती है। ऐसी समृद्ध प्रतिभा वाली धरती की पहचान कांग्रेस और RJD वालो ने रंगदारी टैक्स के लिए बना दी थी। इंडी वालों ने पहले तो यहां से उद्योग-व्यापार का पलायन करवाया और अब ये लोग बिहार के परिश्रमी साथियों का अपमान करने में जुटे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार की मान-मर्यादा, बिहारियों का सम्मान इंडी गठबंधन वालों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। जब डीएमके के लोगों ने बिहार को गाली दी, जब तेलंगाना के कांग्रेस नेता ने गालियां दीं, तब भी ये शाही परिवार अपने होठों पर ताला लगाकर बैठ गया था।

प्रधानमंत्री ने इस रैली में आए लोगों से अपील की कि आप लोग गांव-गांव जाएं और लोगों से कहें कि हम मोदी जी की तरफ से आए हैं। उन्हें बताएं कि कैसे एनडीए की सरकार फिर से बनी तो उन्हें आवास मिलेंगे। ये आवास घर की महिला मुखिया के नाम पर होंगे। आने वाले 5 साल बिहार की समृद्धि लेकर आने वाले हैं। हमारी बहनें अब ड्रोन पायलट बनेंगी और वे ड्रोन से खेती करके पायलट बनें, हमने ऐसी योजना बनाई है। हमारी गारंटी है कि तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना है।

कैंडिडेट ना देंखे बल्कि PM का चुनाव करें- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने इस रैली में जनता से साफ कहा कि वे कैंडिडेट न देखें बल्कि पीएम का चुनाव करें। उन्होंने कहा कि आपका यह वोट सिर्फ सांसद चुनने के लिए नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री चुनने के लिए भी है। उन्होंने इस दौरान जनता से यह भी अपील की कि आप लोग सबको कहना है कि अपने मोदी जी आए थे और उन्होंने आपसे जय श्रीराम कहा है। क्या आप लोग मेरा जयश्री राम हर घर तक पहुंचा देंगे।

Chardham Yatra Registration : हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर यात्रियों में आक्रोश

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments