Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMamata Banerjee : ममता पर विवादित टिप्पणी मामले में अभिजीत को 24...

Mamata Banerjee : ममता पर विवादित टिप्पणी मामले में अभिजीत को 24 घंटे तक प्रचार के लिए रोका

 dipr

Mamata Banerjee :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर 21 मई को शाम के पांच बजे लेकर अगले 24 घंटे तक चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। आयोग ने भाजपा नेता को आदर्श आचार संहिता के तहत अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी है।

PM Modi In Bihar : पीएम मोदी ने कर दिया अपने वारिस का एलान

दरअसल, चुनाहल्दिया में 15 मई को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते समय भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी, टीएमसी ने चुनाव आयोग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। उनके बयान पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आलोचना भी की थी। चुनाव आयोग ने गंगोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसका 20 मई शाम पांच बजे तक जवाब मांगा था।

मौजूदा लोकसभा चुनाव में गंगोपाध्याय चौथे राजनेता हैं जिन्हें महिलाओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के लिए नोटिस भेजा गया है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी क्रमश: ममता बनर्जी और कंगना रणौत के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था और दोनों की टिप्पणियों की निंदा की थी।

Chardham Yatra Registration : हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण बंद करने पर यात्रियों में आक्रोश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments