Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiSwati Maliwal : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के विरोध में...

Swati Maliwal : स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के विरोध में BJP का प्रदर्शन

 dipr

Swati Maliwal :  आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास पर हुई अभद्रता के मामले में भाजपा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमलावर है। इस मामले को लेकर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

Forest Fire : जंगल की आग पर काबू पाने के लिए ‘पिरुल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान पर जोर

भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल को मौन साधे 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हीं के आधिकारिक आवास पर जब वे मौजूद थे तभी उनके OSD ने स्वाति मालीवाल के साथ बद्तमीजी की, जो आप की ही राज्यसभा सांसद हैं। मैं हैरान हूं कि अरविंद केजरीवाल चुप क्यों हैं। कल संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह घटना सत्य है, अभी तक आप ने सिर्फ इस घटना की निंदा की, अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अरविंद केजरीवाल अगर अपने ही आवास पर अपनी ही पार्टी की महिला सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं सकते तो दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा क्या सुनिश्चित करेंगे।’

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘मुख्यमंत्री आवास में यह घटना घटी है, मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे तो वे सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़े, उन्होंने चूड़ियां क्यों पहन रखी है? वे जवाब दें कि उनके घर में जो घटना घटी उसके लिए जिम्मेदार कौन है और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना को 50 घंटे हो गए संज्ञान लेने में कितना समय लगता है? अरविंद केजरीवाल के सामने यह घटना घटी है और वे खुद संदेह के घेरे में हैं इसलिए वे अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे।”

वहीं, भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा, ‘स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal)  दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हैं, राज्यसभा सांसद हैं और उनके खिलाफ जब कोई अत्याचार होता है तो स्वाभाविक रूप से हम चाहेंगे कि FIR दर्ज हो। कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। आम आदमी पार्टी जो महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातें करती है उनके खुद के दल में उनकी राज्यसभा सांसद सुरक्षित नहीं है।’

Gangotri-Yamunotri Yartra : 6000 तीर्थयात्री नहीं कर पाए गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन; शारीरिक पीड़ा भी हुई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments