Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडForest Fire : जंगल की आग पर काबू पाने के लिए 'पिरुल...

Forest Fire : जंगल की आग पर काबू पाने के लिए ‘पिरुल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान पर जोर

 dipr

नई दिल्ली। Forest Fire :  सीएम धामी ने जंगल की आग पर काबू पाने के लिए समय-समय पर सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। सीएम ने आग पर काबू पाने के लिए आमजन के साथ मिलकर एक अभियान भी चलाया है। सीएम के इस अभियान से वनाग्नि की घटनाएं काफी कम हो गई हैं साथ ही वन क्षेत्र के पास रहने वाले ग्रामीणों की आमदनी भी हो रही है।

Gangotri-Yamunotri Yartra : 6000 तीर्थयात्री नहीं कर पाए गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन; शारीरिक पीड़ा भी हुई

सीएम धामी का ‘पिरुल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान

सीएम धामी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘जंगलों में आग लगने की घटनाओं का एक प्रमुख कारण पिरुल होता है। जिसके निस्तारण के लिए हम आमजन के साथ मिलकर अभियान चला रहे हैं। ‘पिरुल लाओ, पैसे पाओ’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग पिरुल को इकट्ठा कर ₹ 50/किलो की दर से सरकार को बेच रहे हैं। जिसका व्यापक असर भी देखने को मिल रहा है।

इस अभियान से वर्तमान में वनाग्नि की घटनाएं काफी कम हो गई हैं साथ ही वन क्षेत्र के पास रहने वाले ग्रामीणों की आमदनी भी हो रही है।’

आग बुझाने में जुटा एनडीआरएफ व वन विभाग (Forest Fire)

मंगलवार को तमलाग गांव से सटे जंगलों में सुलगती आग से गुमांई व गंगोटी वन क्षेत्र भी कुछ हद तक प्रभावित हुआ। जंगल में लगी आग को बुझान के लिए एनडीआरएफ व वन विभाग की टीम जुटी रही।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अदवाणी नार्थ व साऊथ क्षेत्र में बीती देर सायं को सेटेलाइट डेटा के आधार पर आग की घटना की सूचना मिली। आग तमलाग के जंगलों में फैल गई तथा सिविल वन क्षेत्र से होते हुए आग बेकाबू होकर रिजर्व फारेस्ट की ओर बढ़ गई, जिससे कि गुमांई व गंगोटी के जंगल भी प्रभावित हो गए।

Sushil Modi Death : सुशील मोदी का निधन, पटना पहुंचा पार्थिव शरीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments