Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandBadrinath Dham : 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पहली...

Badrinath Dham : 12 मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पहली बार दिखेगा मस्क बाजा की प्रस्तुति

 dipr

Badrinath Dham : कल यानी रविवार 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जांएगे। सुबह छह बजे विधिविधान के साथ धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

Uttarakhand High Court : नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर आया बड़ा फैसला

सुनाई देगी होमगार्ड विभाग के मस्कबाजे की धुन

वहीं इस वर्ष कपाट खुलने के मौके पर सेना की बैंड धुनों के साथ ही पहली बार उत्तराखंड होमगार्ड विभाग के मस्कबाजे की धुन भी श्रद्धालुओं को सुनाई देगी।

चमोली होमगार्ड के प्रभारी कमांडेंट दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि होमगार्ड कमांडेंट जनरल केवल खुराना की पहल पर होमगार्ड के जवानों की मस्क बाजे की टीम तैयार की गई है। जो देहरादून में आयोजित कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है।

12 से 14 मई तक धाम में मस्क बाजा की प्रस्तुति

ऐसे में पहली बार विभाग ने बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट खुलने के मौके पर टीम के प्रदर्शन की योजना बनाई है। उन्होंने बताया कि टीम की ओर से कपाट खुलने के साथ ही 12 से 14 मई तक धाम में मस्क बाजा की प्रस्तुति दी जाएगी।

तेल कलश और कुबेर जी की डोली बदरीनाथ के लिए रवाना

भगवान शंकराचार्य की गद्दी और तेल कलश, उद्धव, कुबेर जी की डोली पांडुकेश्वर से बदरीनाथ के लिए पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। 12 मई को ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 06 बजे विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरीनाथ जी के कपाट खुलेंगे। जिसकी प्रक्रिया 10 मई को भगवान बदरी विशाल के शीतकालीन पूजा स्थल श्री नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हो गयी थी। पहले दिन श्री नृसिंह मंदिर से यात्रा के प्रथम पड़ाव पांडुकेश्वर में शंकराचार्य जी की गद्दी, पवित्र तेल कलश पहुंचा, जहां भव्‍य स्वागत के बाद भगवान कुबेर, उद्धव और बासुदेव जी की विधिवत पूजा की गई।

Nainital High Court Shifting : हाई कोर्ट को नैनीताल से शिफ्ट करने को लेकर हंगामा

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments