Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandChardham Yatra : बाबा केदार और और मां गंगा की डोली ने...

Chardham Yatra : बाबा केदार और और मां गंगा की डोली ने किया धाम प्रस्थान, कल खुलेंगे कपाट

 dipr

Chardham Yatra :  10 मई शुक्रवार को बाबा केदारनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुल जाएंगे। बाबा केदार और और मां गंगा की डोली ने अपने-अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। आज शाम तक बाबा केदार की डोली धाम पहुंच जाएगी,साथ ही कल सुबह मां गंगा की डोली धाम पहुंचेगी।

Asaduddin Owaisi : असदुद्दीन ओवैसी की नवनीत राणा को चुनौती

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। मां गंगा के शीतकालीन पड़ाव मायके मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की डोली जयकारों व आर्मी के पाइप बैंड की धुन के साथ गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मुखबा स्थित गंगा मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे।

कल सुबह डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंचेगी

कल सुबह डोली यात्रा गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:25 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। प्रतिवर्ष गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने पर मां गंगा की डोली शीतकालीन पड़ाव मुखबा स्थित गंगा मंदिर में रहती है।

गंगोत्री धाम के कपाट उद्घाटन पर शीतकालीन पड़ाव से मां गंगा की डोली को ग्रामीण धाम के लिए विदा करते हैं। कल शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को शीतकालीन पड़ाव मुखबा से ग्रामीणों ने मां गंगा की डोली को धाम के लिए विदा किया।

मायके से बेटी की तर्ज पर हुई इस विदाई का दृश्य भावुक करने वाला रहा। ग्रामीणों ने मां की डोली को अरसे व रोटाना आदि का कलेऊ (भेंट) किया। हर्षिल में तैनात सेना की जेकएलआई के पाइप बैंड की धुन और गंगा के जयकारों के साथ मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा की विदाई पर हर्षिल घाटी के मुखबा सहित सुक्की, झाला, हर्षिल, जसपुर, पुराली, बगोरी व धराली गांव के ग्रामीण व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Forest fire in uttarakhand : वनाग्नि पर रोक के लिए सचिवों को दी जाएगी जिम्मेदारी, सीएम ने दिए निर्देश

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments