Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAsaduddin Owaisi : असदुद्दीन ओवैसी की नवनीत राणा को चुनौती

Asaduddin Owaisi : असदुद्दीन ओवैसी की नवनीत राणा को चुनौती

 dipr

हैदराबाद। Asaduddin Owaisi :  भाजपा नेता नवनीत राणा की ’15 सेकंड लगेंगे’ वाली टिप्पणी पर अब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि उन्होंने 15 सेकंड मांगे हैं, लेकिन उन्हें एक घंटे दे दीजिए हम नहीं डरते हैं। ओवैसी ने कहा कि हम देखना चाहते हैं कि उनमें कितनी इंसानियत बची है।

Forest fire in uttarakhand : वनाग्नि पर रोक के लिए सचिवों को दी जाएगी जिम्मेदारी, सीएम ने दिए निर्देश

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा,

मैं मोदी जी से कहता हूं, राणा जी को 15 सेकंड की जगह 1 घंटा दीजिए, वो क्या करेंगी? हम भी देखना चाहते हैं कि क्या आपमें थोड़ी भी इंसानियत बची है। कौन डरता है? हम तैयार हैं, अगर कोई खुला आह्वान कर रहा है तो ऐसा ही हो, पीएम आपका है, आरएसएस तुम्हारी है, सब कुछ तुम्हारा है। तुम्हें कौन रोक रहा है, हमें बताओ कि हमें कहां आना है, हम वहां आएंगे।

नवनीत राणा ने दिया था ये बयान

सांसद नवनीत राणा ने हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के समर्थन में रैली करते हुए असदुद्दीन के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा था। उन्होंने अकबरुद्दीन के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वो कहते हैं कि 15 मिनट के लिए अगर पुलिस हटा दी जाए तो अपनी (मुस्लिमों) हिम्मत दिखाएंगे, लेकिन हमें अगर 15 सेकंड भी मिले तो ये दोनों छोटे और बड़े भाई ये नहीं समझ पाएंगे कि कहां से आए हैं और कहां को जाएं।

Sam Pitroda : सैम पित्रोदा ने दिया विवादास्पद बयान; भड़की बीजेपी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments