Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandAgniveer Recruitment 2024 : अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने के लिए प्रदेशभर से...

Agniveer Recruitment 2024 : अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने के लिए प्रदेशभर से युवा रुड़की पहुंचे

 dipr

Agniveer Recruitment 2024 :  अग्निवीर भर्ती परीक्षा देने के लिए प्रदेशभर से युवा रुड़की पहुंचे। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से ही क्षेत्र के अलग-अलग संस्थानों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। तीन अलग-अलग पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान युवाओं को लाने ले जाने में ई-रिक्शा वालों ने चांदी काटी। युवाओं से मनमाने दाम वसूले गए।

AGRA : माताएं और बहनें सिर कटवा देंगी, किसी को मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी – PM

अग्निवीर योजना (Agniveer Recruitment 2024) के तहत भारतीय सेना में महिला सेना पुलिस, हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर, सिपाही फार्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट (पशु चिकित्सा) के लिए भर्ती नामांकन13 फरवरी से शुरू हो गए थे। पीआरओ रक्षा ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव का कहना था भर्ती कार्यालय लैंसडाउन ने बताया कि इस वर्ष से भर्ती प्रक्रिया में सुधार करने के लिए कई नए उपाय शामिल किए गए हैं।

इनमें सशस्त्र सेनाओं में चुनौतीपूर्ण माहौल के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए एक नई अनुकूलन क्षमता परीक्षा शामिल है। इस परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा और मेडिकल टेस्ट से पहले आयोजित किया जाएगा। केवल उन युवाओं को जो इस परीक्षा को पास करते हैं, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

इसके अलावा अग्निवीर (कार्यालय सहायक) के लिए भी एक नया टाइपिंग टेस्ट, कंबाइंड एंट्रेंस परीक्षा के साथ आयोजित किया जाएगा। फर्जी उम्मीदवारों को बाहर निकालने के लिए आईरिस स्कैन के रूप में एक नई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शामिल की गई है।

Manish Kashyap : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments