Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAGRA : माताएं और बहनें सिर कटवा देंगी, किसी को मंगलसूत्र नहीं...

AGRA : माताएं और बहनें सिर कटवा देंगी, किसी को मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी – PM

 dipr

AGRA :  आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की। पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन की शुरूआत राधे-राधे भाषण से की। उन्होंने बोला आपके पास विशेष रूप से आया हूं। पहले कुछ देने आता था, लेकिन इस बार विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। यदि भारत विकसित होता है तो आपके परिवार, आपका और आपके बच्चों का भला होगा। इसलिए देश एकजुट होकर आ रहा है।

Manish Kashyap : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल

सीएम योगी ने पीएम मोदी का किया स्वागत

सीएम योगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी आगरा (AGRA)  में पीएम मोदी का आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं आगरा की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। विकास के कार्य हुए हैं। जिन लोगों को भारत के अंदर, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लगा रहा है, वे फिर गठबंधन करके आए हैं।

राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें गहलौत सरकार खुद शामिल – PM

कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है। हमारे पड़ोस राजस्थान में, वहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलौत सरकार खुद शामिल थी। पीएम मोदी ने कहा कि बताओ इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हो गया है। ये ही कांग्रेस की सच्चाई है।

पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बने (AGRA) 

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं। इनमें से तीन करोड़ घर माताओं और बहनों को मिले हैं। माताओं और बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए। अब मोदी का वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा। मुझे मेरे देश के युवाओं पर नाज है। आज देश में नए-नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं की हर आकांक्षाओं का ध्यान हमरी सरकार रख रही है।

पीएम बोले- माताएं और बहनें अपना सिर कटवा देंगी, किसी को मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोठी मीना बाजार से जनसभा को संबोधित किया। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोठी मीना बाजार मैदान ‘नो फ्लाइंग जोन’ रहा। टाटा गेट से सभा स्थल तक मार्ग पर दुकानें बंद रहीं। यहां घरों से भी लोग नहीं निकल सके। 50 से अधिक स्थानों पर रूफ टाॅप ड्यूटी लगाई गई। तीन हजार से अधिक पुलिस, अर्द्ध सैन्य बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए।

Election commission : आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments