Thursday, October 22, 2026
HomeDelhiExcise Policy Case : केजरीवाल और के. कविता को झटका, 7 मई...

Excise Policy Case : केजरीवाल और के. कविता को झटका, 7 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

 dipr

नई दिल्ली। Excise Policy Case :  आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को फिर झटका लगा है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले से संबंधित ईडी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।

Patanjali Case : माफीनामे को लेकर SC ने उठाए सवाल; 30 अप्रैल को पेश होंगे रामदेव

BRS नेता के. कविता की भी न्यायिक हिरासत बढ़ी

सीएम केजरीवाल के साथ ही राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े सीबीआई केस में बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत भी 7 मई तक बढ़ा दी है। इसके अलावा आरोपित चनप्रीत सिंह की भी न्यायिक हिरासत सात म‌ई तक बढ़ाई गई है। तीनों को‌ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया था।

अदालत ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि केजरीवाल और के. कविता को सात मई को दो बजे वीजियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाए।

21 मार्च को हुई थी केजरीवाल की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति मामले (Excise Policy Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च की शाम सीएम केजरीवाल को 2 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह हिरासत में हैं।

केजरीवाल को अंतरिम जमातन की मांग करने वाले को फटकार

बीते सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति व अन्य मामलों में मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने की मांग करने वाले कानून के छात्र के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। केजरीवाल ने भी याचिका पर आपत्ति जताते हुए इससे कानून का दुरुपयोग बताते हुए याचिकाकर्ता की सहायता लेने से इनकार कर दिया।

PM Modi In Rajasthan : कांग्रेस पर बरसे PM मोदी; सुनाया कर्नाटक का किस्सा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments